फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers decreased in summer, depot faces daily loss of Rs 3 lakh

Auraiya News: गर्मी में घटे यात्री, डिपो को रोजाना तीन लाख का घाटा

Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers decreased in summer, depot faces daily loss of Rs 3 lakh
डिपो परिसर में खड़ी बसें। - फोटो : डिपो परिसर में खड़ी बसें।
औरैया। मौसम का पारा शीर्ष की ओर बढ़ रहा है। लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। इस गर्मी का असर राज्य परिवहन निगम पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम को विभिन्न रूटों पर यात्री नहीं मिल रहे हैं। उन्हें घंटों बस स्टेशन पर खड़े रहकर सवारियों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे निगम को रोजाना तीन लाख का घाटा हो रहा है।
रोडवेज के बेड़े में 73 बसें शामिल हैं। इन बसों को यहां के 15 रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। इससे सामान्य तौर पर रोजाना डिपो को करीब 11.40 लाख रुपये की आमदनी हो रही थी। भीषण गर्मी के चलते डिपो का राजस्व लगातार घट रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि गर्मी के सीजन में रोडवेज यात्री तलाशे नहीं मिल रहे हैं। दोपहर के समय में डिपो में सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन

बसों में न के बराबर यात्री रहते हैं। वहीं रूटों पर दौड़ने के दौरान चालक-परिचालक जगह-जगह बस रोक कर यात्रियों की संख्या बढ़ाने में जुटे रहते हैं। एआरएम रोडवेज डिपो अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि राजस्व महज आठ लाख तक ही पहुंच पा रहा है। ऐसे में औसत आय के मुकाबले रोजाना तीन लाख से ज्यादा का राजस्व घाटा हो रहा है। जबकि डीजल की खपत लगातार वही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में यात्रियों को लू से बचाने के इंतजाम
गर्मी से यात्रियों को बचाने के लिए डिपो परिसर में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यहां पर बैठने के लिए छाया की व्यवस्था है। हवा के लिए पंखे भी लगे हैं। प्यास बुझाने के लिए शीतल जल के लिए दो वाटर कूलर लगे हैं। साथ ही लू से बचाव के लिए फ्री में ओआरएस घोल के पैकेट यात्रियों को मुहैया कराए जा रहे हैं। ताकि सफर में कोई दिक्कत न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed