{"_id":"65edee36ccaf3203c60f892e","slug":"passengers-beat-up-vendor-in-mahananda-express-auraiya-news-c-12-knp1080-610069-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महानंदा एक्सप्रेस में यात्रियों ने वेंडर को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महानंदा एक्सप्रेस में यात्रियों ने वेंडर को जमकर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में पानी की बोतल खरीदने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर यात्रियों और वेंडर के बीच जमकर विवाद हुआ। यात्रियों ने आईआरसीटीसी के वेंडर के साथ जमकर मारपीट की।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन से घायल वेंडर और मारपीट करने वाले यात्री को उतार लिया। मारपीट करने वाले यात्री का शांति भंग में चालान किया गया जबकि घायल वेंडर का उपचार कराया गया।
रविवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस इटावा रेलवे स्टेशन से चली तो ट्रेन के एस-4 आरक्षित कोच में वेंडर और यात्री के बीच पानी की बोतल खरीदने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। यात्री और उसके साथियों ने एक वेंडर के साथ जमकर मारपीट की। यह सूचना रेलवे कंट्रोल रूम के माध्यम से फफूंद रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी पुलिस को मिली तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
स्टापेज होने के कारण ट्रेन लगभग एक बजकर 10 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी चौकी पुलिस ने मारपीट करने वाले यात्री दिल्ली में शकूरपुर निवासी संजय को उतार लिया। वहीं, घायल आईआरसीटीसी के वेंडर बिहार में भागलपुर के नौगचिया निवासी राजगुरु कुमार को उतार लिया।
यात्री के साथ उसके साथी भी उतर आए। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। घायल वेंडर राजगुरु कुमार ने बताया कि संजय की किसी अन्य वेंडर से पानी की बोतल खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी पीड़ित को जानकारी नहीं थी। जब ट्रेन इटावा से आगे निकली तो वह उस यात्री के कोच में पहुंचा। यहां पर आरोपी उससे विवाद करने लगा।
संजय एवं उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल वेंडर का उपचार कराया गया है। जबकि आरोपी संजय का शांति भंग में चालान किया गया है।