फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   passed the knowledge test students received certificates

Auraiya News: ज्ञान परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों मिले प्रमाण पत्र

Thu, 16 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
passed the knowledge test

students received certificates
बिधूना। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ओर से नवंबर में आयोजित की गई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में सफल हुए 1300 विद्यार्थियों को बुधवार को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रति वर्ष भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराता है। इस वर्ष जिले में आयोजित हुए परीक्षा में 33 विद्यालयों से 3670 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। जिसमें से 1300 छात्र-छात्राओं उत्तीर्ण हुए हैं। बुधवार को गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, गोपाल मिश्रा इंटर काॅलेज, हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, शारदा इंटर कॉलेज, लोहिया कान्वेंट समेत आदि कॉलेजों में उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिला संरक्षक नाहर सिंह तोमर ने सभी छात्र-छात्राओं व सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला सलाहकार राम अवतार ओझा ने छात्रों से और अधिक मेहनत कर राज्य में प्रथम स्थान लाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया की प्रति वर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा में अपने बच्चों को अवश्य शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा समन्वयक मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला परीक्षा संयोजक गिरीश कुमार त्रिपाठी, परीक्षा प्रभारी बिधूना ब्लॉक जय सिंह सेंगर, परीक्षा नियंत्रक शशिप्रभा द्विवेदी, केपी सिंह सेंगर, संजीव श्रीवास्तव, ईश्वर चंद्र वर्मा, अरविंद सिंह वैस, जगदीश सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed