{"_id":"70aa21830802c19c39ac2036b8c293ae","slug":"parts-chain-pulling-passenger-rpf-holding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग कर भाग रहे यात्री आरपीएफ ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंग कर भाग रहे यात्री आरपीएफ ने पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 14 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन के आउटर पर चेन पुलिंग कर भाग रहे लोगों को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
बुधवार डाउन लाइन पर दिल्ली से पुरी जा रही 12816 एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने अछल्दा के निकट चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग के चलते एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ गया। सही समय पर सूचना मिलने के कारण आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चेन पुलिंग कर उतरे छह लोगों को पकड़ लिया। पकडे़ गए सभी आरोपियों को आरपीएफ चौकी ले आई। कुछ देर बाद आरपीएफ ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया। इस संबध में आरपीएफ चौकी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। दोबारा हरकत करते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन