फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   'Parthiv Pujan' program concludes at Sai Temple.

Auraiya News: साईं मंदिर में पार्थिव पूजन कार्यक्रम का हुआ समापन

Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
'Parthiv Pujan' program concludes at Sai Temple.
शिवलिंग पूजन करते ज्योतिषाचार्य व मौजूद श्रद्धालु।स्रोत: श्रद्धालु - फोटो : मृतक मयंक का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
दिबियापुर। विकास कुंज स्थित साईं मंदिर में आयोजित सात दिवसीय पार्थिव पूजन शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


यह शिविर ज्योतिषाचार्य राघवेंद्र शुक्ला के संयोजन में आयोजित किया गया था। इसमें नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसके बाद यजमानों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन


आचार्यों ने भगवान शिव की महिमा, पार्थिव शिवलिंग पूजन के आध्यात्मिक महत्व व सावन की विशेषता पर कथा और प्रवचन दिए। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग पूजन के अंतिम दिन 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई। इस दौरान 51 लीटर दूध से अभिषेक संपन्न कराया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed