{"_id":"625efe78340bcd5e3a392e4a","slug":"pareshani-memu-yatri-auraiya-news-knp6921438145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 20 मिनट देरी से पहुंची इटावा फफूंद मेमू, प्लेटफार्म भी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 20 मिनट देरी से पहुंची इटावा फफूंद मेमू, प्लेटफार्म भी बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद-कानपुर मेमू ट्रेन इटावा तक विस्तारीकरण के बाद पहले दिन इटावा से फफूंद 22 मिनट देरी से पहुंची। उस पर प्लेटफार्म भी बदल गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वर्ष 2015 से फफूंद और कानपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को यह ट्रेन अपने निर्धारित प्लेटफार्म संख्या चार में नहीं मिली।
पूछताछ पर मालूम चला कि ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचेगी। इस पर यात्रियों को एक पर लौटना पड़ा।
ट्रेन अपने निर्धारित समय पांच बजकर 55 मिनट के बजाय सुबह छह बजकर 17 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची।
दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन छह बजकर 19 मिनट पर कानपुर के लिए रवाना हो सकी। यात्रियों ने मांग की कि इस ट्रेन को निर्धारित समय पर ही चलाया जाए।
ट्रेन के देर से आने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हुई। लोगों ने अपनी टिप्पणी के माध्यम से रेलवे पर निशाना साधा।