फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paramedic student hangs herself

Auraiya News: पैरामेडिकल की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Wed, 31 May 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Paramedic student hangs herself
फफूंद (औरैया)। कस्बे के कटरा हेमनाथ मोहल्ले में पैरामेडिकल की छात्रा ने फंदा लगा जान देदी। सुबह पिता ने बेटी का शव फंदे पर लटका देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कटरा हेमनाथ निवासी मलखान सिंह नायक पाता प्लांट में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटियां सरस्वती उर्फ शिवा, विभा और दो बेटे मोनू व गगन के साथ घर पर रहते हैं। मलखान ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे वह0 उठे तो बिस्तर पर बड़े बेटी सरस्वती उर्फ शिवा नहीं दिखी। अंदर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पिता बेटी की मौत का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

पुलिस को पिता ने बताया कि बेटी ने सैफई मेडिकल कालेज से सीटी स्कैन का कोर्स किया है। इस समय वह 100 शैया जिला अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही थी। बुलंदशहर के खुर्जा में बेटी की शादी तय कर दी थी। नवंबर माह में उसकी शादी भी होनी थी। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed