फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Para state competition Mohit won silver

Auraiya News: पैरा स्टेट प्रतियोगिता में मोहित ने जीता रजत

Fri, 10 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Para state competition

Mohit won silver
औरैया। सदर तहसील क्षेत्र के जरुहुलिया निवासी मोहित परिमार ने गाजियाबाद में हुई पैरा स्टेट प्रतियोगिता की टी-46 कैटेगरी (400 मीटर दौड़) में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही उनका 16 मार्च से पूना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में चयन भी हुआ है। मोहित एक हाथ से दिव्यांग भी हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद में पांच और छह मार्च को आयोजित हुई पैरा स्टेट प्रतियोगिता की टी-46 कैटागरी में 400 मीटर दौड़ में जरुहुलिया निवासी मोहित परमार ने दूसरा स्थान पाकर रजत पदक अपने नाम किया। साथ ही 16 मार्च से 20 मार्च तक पूना महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली पैरा नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम से खेलने का भी मौका मिला है। मोहित की इस उपलब्धि पर परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

मोहित बताते हैं कि वह जन्म से ही एक हाथ से दिव्यांग हैं। उन्हें बचपन से ही दौड़ने का शौक था। गांव में मैदान न होने के चलते सड़क पर दौड़ना शुरू किया। आम लड़कों की अपेक्षा उन्हें शुरुआत में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि खेल के प्रति उनकी रुचि और परिजनों के विश्वास ने उनका मनोबल डिगने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह प्रतिदिन शहर के तिलक स्टेडियम में जाकर घंटों पसीना बहाते थे। वर्ष 2022 में उड़ीसा में आयोजित पैरा नेशनल प्रतियोगिता में उनका 1500 मीटर दौड़ में चयन हुआ था। अभ्यास के दौरान वह चोटिल हो गए और प्रतिभाग नहीं कर पाए थे। अब राष्ट्रीय स्तर के लिए उनका प्रदेश की टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed