फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panel blew, electricity stopped for three and a half hours in 15 wards

Auraiya News: पैनल फुंका, 15 वार्डों की साढ़े तीन घंटे तक ठप रही बिजली

Mon, 29 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Panel blew, electricity stopped for three and a half hours in 15 wards
अजीतमल। ओवरलोड के चलते अजीतमल उपकेंद्र के एक मशीन का पैनल फुंक गया। इससे बाबरपुर-अजीतमल के 15 वार्डों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह साढ़े सात बजे से गई बिजली 11 बजे बहाल की जा सकी। इस बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह पानी भरने को लेकर हुई।
विज्ञापन

उपकेंद्र अजीतमल से बाबरपुर कस्बे को आपूर्ति की जाती है। इन दिनों अधिक लोग होने के कारण हर घंटे बिजली ट्रिप कर रही है। कटौती व फाल्ट से लोगों का पहले से बुरा हाल है। सोमवार सुबह 7:30 बजे के करीब बाबरपुर फीडर की मशीन का पैनल अधिक लोड होने के कारण फुंक गया। पैनल में आग लगने से बिजली घर में खलबली मच गई। किसी तरह कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कर पैनल की आग बुझाई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर मरम्मत का काम शुरू किया। मरम्मत होने के बाद 11 बजे कस्बे की आपूर्ति बहाल की गई। बिजली न आने से अजीतमल कस्बे के 15 वार्डों के लोग परेशान दिखे। सुबह के समय स्कूल, दफ्तर जाने वाले लोगों को पानी नहीं मिल सका। इधर, कस्बे में आपूर्ति न होने से लोग परेशान दिखे। बिजली आने के बाद लोगों ने मोटर व सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी भरा। इसके बाद लोगों को राहत मिली। उपकेंद्र के जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सीटी पैनल आग लगने से फुंका था, जिसकी वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed