फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchayat secretaries demonstrated at block offices across the district

Auraiya News: जिलेभर में ब्लॉक कार्यालयों पर पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Dec 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries demonstrated at block offices across the district
औरैया। ऑनलाइन हाजिरी, लंबित मांगों व गैर विभागीय कार्यों के विरोध में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने जिले भर के ब्लॉक कार्यालयों पर सत्याग्रह आंदोलन किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सचिवों ने पांच दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर धरना व ज्ञापन देने, सभी सचिवों से सरकारी व्हाट्स एप समूहों से बाहर होने व दस दिसंबर से निजी मोबाइल डेटा का उपयोग बंद कर देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक कार्यालय पर धरने में बैठे ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के कारण फील्ड में कामकाज प्रभावित होता है। कई बार नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के चलते समय पर उपस्थिति दर्ज न होने से अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, जनगणना, सर्वे, पोषण अभियान सहित अनेक गैर-विभागीय कार्य भी सचिवों पर थोप दिए जाते हैं। इससे पंचायत से जुड़े मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धरने में राजीव राजपूत, ज्योति सिंह, अनुराग गुप्ता, योगेंद्र कुशवाहा, काव्या अवस्थी व कल्पना शुक्ला सहित कई सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिधूना व अछल्दा ब्लॉक कार्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति व गैर-विभागीय दायित्वों के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक बिधूना के सभी सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली व्यावहारिक नहीं है। इस दौरान बिधूना में नृपेंद्र यादव, शशिकांत मिश्रा, विवेक यादव, प्रवीण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल में ब्लॉक कार्यालय पर सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर- विभागीय अतिरिक्त कार्यों के विरोध में एकजुट होकर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। सचिवों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। मंजू यादव ने बताया कि एक से चार दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। इस मौके पर रविंद्र कुशवाहा, अतुल तोमर, गवेंद्र सिंह पाल, रचित, अनिल पाठक, मंजू यादव, अरुण तिवारी, नवनीत यादव, रंजना पाल व प्रफुल्ल वर्मा मौजूद रहे।

फफूंद के भाग्यनगर ब्लॉक कार्यालय पर सोमवार से क्रमिक,सांकेतिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत कर दी। पहले दिन ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। एसोसिएशन के जिला महामंत्री रविंद्र दुबे ने बताया कि शासन को पूर्व में कई बार पत्र भेजकर समस्याओं से अवगत कराया गया। कोई ठोस निर्णय न होने पर प्रांतीय स्तर की जूम बैठक के बाद आंदोलन का एलान किया गया है। इस दौरान सुरेश चंद्र, संगीता दोहरे, अरविंद दोहरे, सुरेंद्र सिंह, राजेश गौतम,आवेश कुमार व रविंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed