{"_id":"65e21ad0f2a17b5fc2048114","slug":"panchayat-assistant-dies-due-to-vehicle-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109227-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित कसहरी मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने बिधूना जा रहे बाइक सवार युवक सुजीत को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को फोन पर सूचना दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रुकुलासर निवासी सुजीत सिंह (25) पुत्र श्रीकृष्ण गांव में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। किसी कार्य से वह बिधूना बाइक से जा रहा था। जैसे ही बिधूना मार्ग स्थित कसहरी मोड़ के पास पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस समेत एंबुलेंस को दी।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने युवक को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया, लेकिन अधिक समय के चलते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान नंदकिशोर ने बताया कि सुरजीत के चार भाई थे। इसमें एक भाई की पहले मृत्यु हो गयी। अब बड़े भाई सुभाष, हरदयाल है।
विज्ञापन
एक बहन की भी मार्ग दुर्घटना में ही मृत्यु हो गयी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।