फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pan masala shop caught fire due to short circuit, goods worth lakhs burnt

Auraiya News: शार्ट सर्किट से पान मसाला की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Tue, 25 Jun 2024 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pan masala shop caught fire due to short circuit, goods worth lakhs burnt
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गोशाला रोड पर सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से पान मसाला एजेंसी की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार व फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। इसी बीच पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गोशाला रोड पर मां काली ट्रेडर्स के नाम से खिड़की साहबराय मोहल्ला निवासी योगेश कुमार उर्फ लाले की रजनीगंधा पान मसाला एजेंसी की दुकान है। सोमवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक से दुकान के अंदर से धुंआ उठते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई। इसी बीच जानकारी पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दुकान मालिक योगेश कुमार उर्फ लाले ने आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट हाेने की आशंका जताई है। बताया कि लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उधर सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, भानू राजपूत, रीतेश पोरवाल आदि व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को ढांढस बंधाया। साथ ही जिला प्रशासन से पीड़ित व्यापारी की आर्थिक मदद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed