फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Palledar dies after being hit by a train

पल्लेदार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sat, 22 Oct 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Palledar dies after being hit by a train
दिबियापुर । दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर फफूंद, कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मंडी समिति की आढ़त पर पल्लेदारी करता था।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के बला की मड़ैया निवासी सुनील (52) शुक्रवार दोपहर गांव के सामने दिल्ली हावड़ा डाउन रेलमार्ग पार करके दूसरी ओर जा रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसा देख स्थानीय लोगों ने उसे दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालात में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर के लिए ले जाते समय रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र शिवम ने बताया कि पिता मंडी समिति दिबियापुर में एक आढ़त पर पल्लेदारी करते थे। सुबह बाजार जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। मृतक के रिश्तेदार बबलू राजपूत के अनुसार शाम को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर। हर्राजपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि बेटा प्रतीक (7) दिबियापुर के एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। वह अन्य साथियों के साथ दिबियापुर से आटो में सवार होकर गांव के बाहर उतरा। औरैया दिबियापुर मार्ग पार करके अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी तेजी से गुजर रही कार ने छात्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। चालक कार लेकर फरार हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed