{"_id":"56fc29254f1c1b407bf00600","slug":"palika-meeting-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 करोड़ से नगर में होंगे विकास कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 करोड़ से नगर में होंगे विकास कार्य
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पालिका की बोर्ड बैठक लेती नगर पालिका अध्यक्षा नरेंद्रर कौर।
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद् में बुधवार को कई अहम प्रस्तावों को पास कर विकास कार्यो की रूपरेखा बनाई गई। 2016-17 में करोड़ों की रुपये की लागत से शहर में सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इस बार 63 करोड़ 89 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है। जबकि 52 करोड़ 6 लाख की अनुमानित व्यय राशि तय की गई है। बुधवार को पालिका परिषद् में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्षा नरेंद्रर कौर ने की।
बैठक में 2016-17 के बजट पर चर्चा की गई। साथ ही पालिका के विभिन्न कार्यो को सुचारु संचालन के लिए ठेके पर 14 कुशल पंप चालक, 20 अर्द्धकुशल पंप चालक, 18 लेवर अकुशल, 02 विद्युत लाइनमैन, 6 सीढ़ी मैन एवं 2 सुरक्षा गार्ड ठेके पर दिनांक 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक रखे जाने में अनुमानित 58 लाख 95 हजार रुपये व्यय पर प्रस्ताव पास किया गया। वहीं नगर की सफाई व्यवस्था के लिए 60 सफाई मजदूर, 5 सफाई नायक एवं दो ट्रैक्टर ड्राइवर ठेके पर रखे जाने पर प्रस्ताव पास किया गया।
इसके अलावा नगर के सार्वजनिक स्थानों स्वच्छ भारत मिशन के तहत 50 नग हैगिंग कूड़ादान रखे जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर में पालिका द्वारा भूमिगत नालों में भरी सिल्ट को सकिंग कराए जाने के लिए सक्शन कम जैटिंग मशीन क्रय किए जाने पर सभासदों की सहमति से अंतिम मोहर लगाई गई। बैठक में ईओ राधा तिवारी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला के अलावा सभासद विवेक पोरवाल, बबलू बाजपेई, मृदुला राजपूत, आशा राजपूत, रामू पेंटर, मिथलेश अग्निहोत्री, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।