फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paddy procurement center closed for three days in Tajpur

ताजपुर में तीन दिनों से धान खरीद केंद्र बंद

Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement center closed for three days in Tajpur
28एयूआरपी 19 - यहीं पर खोला गया था धान क्रय के्रंद। - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। ताजपुर में बने धान खरीद केंद्र तीन दिनों से बंद पड़ा है। रूरूगंज का धान खरीद केंद्र भी दूसरी जगह संचालित हो रहा है। सराय महाजनान का केंद्र भी बंद पड़ा है। कीरतपुर में प्रभारी के बीमार होने का पर्चा चस्पा है। ऐसे में किसान धान बेचने के लिए केंद्र खोज रहे हैं।
विज्ञापन

बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव ताजपुर में नैफैड द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र तीन दिनों से बंद है। जिस स्थान पर क्रय केंद्र खोला गया था, वहां पर न बैनर, न कोई खरीदार। किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं। तीन दिन पहले किसान केंद्र पर धान लेकर गए थे तो धान का मानक न होने की बात कहकर लौटा दिया गया था। अब वहां पर कोई नहीं है। किसानों ने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, केंद्र प्रभारी चमन चौबे ने बताया कि उप मंडी समिति में दो दिन से केंद्र संचालित हो रहा है ।
जिम्मेदार बोले
उप जिलाधिकारी राशिद अली ने बताया कि जिस जगह के लिए धान खरीद केंद्र आवंटित हुआ है उसी जगह पर केंद्र चलेगा। अगर किसी केंद्र प्रभारी ने बिना अनुमति के केंद्र बदला तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले
आलोक दुबे ने बताया कि किसान धान खरीद केंद्र के बंद होने की शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धान खरीद के प्रभारी अपनी मनमानी करके मंडी ले गया धान खरीद केंद्र। किसान यदुनाथ सिंह ने बताया कि धान पड़ा सूख रहा है। ताजपुर केंद्र गया तो वहां कोई नहीं मिला। अब धान कहां बेचा जाए, समझ में नहीं आ रहा। परेशानी बढ़ रही है। बब्लू ने बताया कि धान बेचने के लिये ताजपुर केंद्र पर कई बार चक्कर लगाये लेकिन केंद्र प्रभारी ने धान नहीं खरीदा। प्राइवेट दुकान पर 1150 रुपये में धान बेचने को मजबूर हुआ। अब केंद्र को प्रभारी कहीं और ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed