{"_id":"6b09d76ecf3acc5ee8058e7c","slug":"oxygen-plant-shut-for-six-months-expected-to-restart-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155669-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह माह से बंद ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह माह से बंद ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो-28-24 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर
इम्पैक्ट का लोगो
-पीडब्ल्यूडी, सीएमएस व विद्युत निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने का निर्णय, हफ्ते भर काम शुरू करने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वर्तमान में मरीजों का उपचार सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे किया जा रहा है। 85.8 लाख रुपये की लागत से तैयार 20 हजार लीटर क्षमता का लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट छह माह से अधिक समय से चालू नहीं हो सका है।
अमर उजाला ने 24 नवंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर को शासन ने संज्ञान में लिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई। सीएमएस पवन शर्मा, विद्युत निगम के अवर अभियंता सुभाष और पीडब्ल्यूडी के अभियंता कृष्णा ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया गया। विद्युत निगम लाइन शिफ्टिंग के लिए एस्टीमेट मेडिकल कॉलेज को देगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से एक सप्ताह में काम शुरू कराने की बात कही गई है। इसके बाद प्लांट के लाइसेंस के लिए आवेदन होगा।
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में सीधे ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी है। मरीजों को सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। 85.8 लाख रुपये की लागत से बना 20 हजार लीटर क्षमता का एलएमओ प्लांट छह माह से अधिक समय से निष्क्रिय है। इस प्लांट के चालू न होने से मरीजों को सीधी ऑक्सीजन सुविधा नहीं मिल पा रही है।