{"_id":"64305d2a67fff0410e0ab297","slug":"outbreak-of-insects-in-urad-and-moong-crops-farmers-upset-auraiya-news-c-12-1-167742-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उड़द व मूंग की फसल में कीड़ों का प्रकोप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उड़द व मूंग की फसल में कीड़ों का प्रकोप, किसान परेशान
Fri, 07 Apr 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। बेमौसम बारिश के बाद जायद की फसल में बोई गई उड़द व मूंग के पौधों में कीड़ों का प्रकोप दिख रहा है। यह कीड़े पौधों की पत्तियों को चट कर रहे हैं। किसान फसल को बचाने के लिए तीन-तीन बार कीटनाशक का छिड़काव कर चुके हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने दवा का छिड़काव सुबह जल्दी या शाम को ही करने की सलाह दी है।
बिधूना तहसील क्षेत्र में अधिकतर खेतों में लाही व सरसों की बुअई के बाद मूंग, उर्द और मूंगफली की खेती की गई है। पिछले लगभग 15 दिनों में रुक-रुक हुई बारिश से मूंग, उड़द व मूंगफली की पत्तियों में कीड़े लग गए हैं। कुछ जगह फसल पीली पड़ गए है। फसल में लगे कीट ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कीट फसल की पत्तियों को चट कर रहे हैं। जिससे खेत में ठंडल ही बच रहे हैं।
किसानों को बेहतर उपज को लेकर चिंता सता रही है। किसान फसल को बचाने के लिए लगातार दवा का छिड़काव कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इधर आसमान में बदली छाए रहने के साथ बारिश की संभावना भी बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि आगे बारिश हुई तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि यदि मूंग, उड़द की फसल में कीड़े लग रहे हैं। या फिर पत्तियां पीली पड़ रही है तो किसान फसल में क्यूनाल फास्ट दवा का छिड़काव एक लीटर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से करें। दवा का छिड़काव सुबह जल्दी व शाम को ही करें। जिससे दवा का असर हो सके। धूप निकलने पर कीड़ा छिप जाता है। जिससे दवा का असर नहीं हो पाता।
रूपपुर के किसान गोविंद प्रताप ने बताया कि बेमौसम की बारिश से मूंग, उड़द की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इन फसलों में कीट का प्रकोप बढ़ा है। वहीं गेहू, जौ की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का हुए नुकसान का जिला प्रशासन आकलन करा कर मुआवजा दिलाए।
लखनहारा के किसान वीरपाल पाल ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से कुछ फसलों में रोग लगना शुरू हुए है। इनके बचाव के लिए दवा के छिड़काव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बाजार में दवा के मूल्य अधिक होने के कारण हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, फिर भी फसल बचाने के लिए दवा का छिड़काव करना मजबूरी है।