{"_id":"63fba198d6f50e84390e8c29","slug":"other-auraiya-news-knp7444837139-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चढ़ावा कम देख भड़के लड़की पक्ष के लोग, दूल्हा समेत बारात को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चढ़ावा कम देख भड़के लड़की पक्ष के लोग, दूल्हा समेत बारात को बनाया बंधक
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरूहौलिया में शनिवार रात जयमाल के बाद मंडप की रस्में शुरू हुईं। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने चढ़ावा कम देख आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत पूरी बरात को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के लोगों से शादी के दौरान खर्च हुए पांच लाख रुपये ले लिए। तब जाकर चार घंटे बाद सभी बरातियों को छोड़ा गया। जिससे बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
जरूहौलिया में शादी समारोह का कार्यक्रम था। जहां फतेहपुर की नई बस्ती आबूनगर से बरात आई थी। सभी बराती शादी की खुशियों में मस्त थे। रात में जयमाल कार्यक्रम हुआ। इसके बाद मंडप की रस्में शुरू हुईं। दूल्हा बने सौरभ का आरोप है कि चढ़ावा कम होने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बरातियों को बंधक बना लिया।
यही नहीं जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी उसने उसकी छोटी बहन प्रियंका के बाल पकड़ कर मारपीट की। सौरभ के बहनोई सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जयकरन सिंह ने बताया कि जब जब वह मौके पर पहुंचे, तो लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें भी उल्टा-सीधा कहा। जिस पर उन्होंने मामला सुलझाने का काफी प्रयास किया। काफी देर बाद पांच लाख रुपये पर मामला सुलझा।
विज्ञापन
जयकरन सिंह का आरोप है कि उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। बल्कि लड़की पक्ष के लोगों का ही साथ दिया। इसके चलते चार घंटे बंधक रहने के बाद सभी किसी तरह से छूटकर निकल सके। जिससे बिना दुल्हन के बारात बैरंग लौटी इस संबंध में एसपी चारू निगम ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।