फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

Auraiya News: रिश्ते में जीजा-साली गोरखधाम एक्सप्रेस में आगे कूदे, मौत

Thu, 26 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
other
दिबियापुर (औरैया)। युवक-युवती ने फफूंद स्टेशन से लगभग 300 मीटर दूर स्थित आउटर सिग्नल पर मंगलवार रात करीब एक बजे गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की 16 फरवरी को शादी तय थी। रिश्ते में दोनों जीजा-साली थे।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के गांव फतेह सिंह का पूर्वा निवासी ज्योति (19) पुत्री रमेश चंद्र पाल इंटर की छात्रा थी। युवक शनि कुमार (20) पुत्र सर्वेश कुमार मूल रूप से अछल्दा के गांव मुहम्मदाबाद का रहने वाला था। वह दिबियापुर के कृष्णा नगर में रहकर फफूंद कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे दिल्ली जा रही नॉन स्टॉप गोरखधाम एक्सप्रेस (12555 अप) के चालक ने फफूंद स्टेशन पर सूचना दी कि एक युवक और युवती इंजन के आगे कूद गए हैं। जीआरपी चौकी इंचार्ज जय किशोर ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव के चीथड़े रेल ट्रैक और उसके आसपास पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान न होने पर पुलिस ने शवों को मुर्दाघर भेजकर आसपास के गांवों में गायब युवक-युवतियों के बारे में जानकारी की। जिले और आसपास के थानों को सूचना दी गई। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाने पहुंचे दोनों के परिजनों ने शवों की पहचान की। शनि के पिता ने प्रेम प्रसंग की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि इतना बड़ा कदम उठाने से पहले दोनों बताते तो परिवार के साथ बैठकर समस्या का निदान करते। जीआरपी चौकी इंचार्ज जय किशोर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed