फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   other

पेट में घुसी चाकू के साथ गंभीर हालत में कोतवाली पहुंचा युवक

Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
other
फोटो08एयूआरपी 27- लहूलुहान हालत में पेट में घुसी चाकू के साथ जमीन पर पड़ा कराहता युवक राजेंद्र बाबू - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसेन निवासी युवक शनिवार दोपहर पेट में घुसी चाकू के साथ लहूलुहान हालत में सदर कोतवाली पहुंचा। युवक को देख कोतवाली में हड़कंप मच गया। घायल युवक ने पत्नी पर चाकू घोंपने का आरोप लगाया है। आनन-फानन में पुलिस ने घायल युवक को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में युवक को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भरसेन गांव निवासी राजेंद्र बाबू (37) पुत्र कामता प्रसाद शनिवार की सुबह पेट में घुसा चाकू लेकर लहूलुहान हालत में किसी तरह से सदर कोतवाली पहुंचा। पेट से लगा चाकू व खून टपकते देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसको चाकू घोप दिया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। जिसमें शादी के दो साल बाद ही उसका अपनी पत्नी साधना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली में नौकरी करने चला गया। इस बीच उसकी पत्नी साधना मायके में ही रह गई। पत्नी साधना ने बताया कि वह रक्षाबंधन त्योहार पर अपने मायके भरथना गई हुई थी। जब वह लौट कर घर पहुंची तो देखा कि परिवार के अन्य लोग भी मौजूद हैं तथा उसका सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

साधना ने बताया कि इस पर उसने परिवारीजनों से खाना बनाने के लिए सिलिंडर व अन्य सामान की मांग की। साधना ने बताया कि उसके साथ उसकी मां गीता देवी भी आई हुई थी। जहां राजेंद्र बाबू ने शुक्रवार की रात को उसकी मां के साथ मारपीट की। जब वह बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। यही नहीं शनिवार की सुबह वह घर से निकल गया और कहीं जाकर उसने अपने पेट में चाकू घोंप लिया। जिससे वह व उसकी मां इस मामले में फंस जाएं। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का काफी पुराना विवाद चल रहा है। इसकी जांच की जा रही है। घायल को अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। इस प्रकरण में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो08एयूआरपी 27- लहूलुहान हालत में पेट में घुसी चाकू के साथ जमीन पर पड़ा कराहता युवक राजेंद्र बाबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed