{"_id":"5f2eed498ebc3e3ca52adc2c","slug":"other-auraiya-news-knp575818350","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में सन्नाटा, सड़कों पर फर्राटा भरते रहे ओवरलोड ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में सन्नाटा, सड़कों पर फर्राटा भरते रहे ओवरलोड ऑटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बंदी के दिन शनिवार को शहर भर की सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहा। दुकानों के शटर बंद रहे। हालांकि इस बीच ऑटो चालक ओवरलोड सवारियां भरकर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए। लॉकडाउन के बाद भी ज्यादातर स्थानों पर लोग बगैर मास्क लगाए घूमते नजर आए। एसडीएम सदर रमेश यादव ने निरीक्षण के दौरान दुकानें खुली मिलने पर दो दुकानदारों पर कार्रवाई की।
शासन के निर्देश पर जिले में लागू शनिवार-रविवार बंदी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा बना रहा। इस बीच इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। हालांकि शहर के प्रमुख सुभाष चौक चौराहे के पास होमगार्डों की मौजूदगी के बाद भी ओवरलोड ऑटो फर्राटा भरते नजर आए। बेखौफ ऑटो चालक दो सवारियों
की अनुमति के बाद भी सात-सात सवारियां बिठाए दौड़ते रहे। अहम बात यह है कि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने की सख्त हिदायत दिए जाने के बाद भी ऑटो पर बिना मास्क के सवारियां बैठी दिखीं। जिससे सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाने के नियमों की अनदेखी साफ तौर पर नजर आई। इस दौरान पालिका कर्मी सड़कों पर सैनिटाइज करते दिखाई दिए। शनिवार को बंदी के दिन दो दुकानें खुली पाए जाने पर निरीक्षण पर निकले एसडीएम सदर रमेश यादव ने दुकानों को सील कर दिया। इस बीच उन्होंने दुकानदारों को अग्रिम आदेश तक दुकानों को न खोलने की चेतावनी भी जारी की।