{"_id":"64c15e6b5e2f9af35103ef96","slug":"operation-of-private-buses-on-bundelkhand-expressway-stopped-roadways-fare-will-increase-auraiya-news-c-211-1-aur1002-1036-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद, रोडवेज का बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद, रोडवेज का बढ़ेगा किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल वसूला जाने लगा है। इसको लेकर जालौन से औरैया आने जाने वाली 18 प्राइवेट बसें बंद हो गई हैं। रोडवेज डिपो बसों का किराया बढ़ाने जा रहा है। ऐसे में दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यमुना पुल के बंद हो जाने से अभी तक लोग बिना टैक्स दिए ही एक्सप्रेसवे से सफर कर रहे थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने छूट दिए जाने की मांग उठानी शुरू की है।
यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पुल पर आवागमन बंद हो जाने के बाद से जालौन से औरैया आने व जालौन जाने के लिए लोग एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर रहे थे। यमुना पुल पर चलने वाली प्राइवेट बसे भी एक्सप्रेसवे से जा रही थी। जो कुठौंद के पास बने कट से जालौन के लिए उतर जाती थी। मगर यहां पर बना कट भी बंद कराया जा रहा है। इससे अब बसों को कुठौंद के बजाए सीधे जालौन जाना पड़ेगा। इससे चक्कर बढ़ेगा, मगर यात्री किराया उतना नहीं देंगे। इसको लेकर बस ऑॅपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन उरई-औरैया ने संचालित हो रही 18 बसे बंद करने का निर्णय लिया है।
जालौन जाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे एक मात्र विकल्प होने के कारण दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होगी। वहीं दो पहिया वाहन सवारों को भी टोल देने के साथ कुंठौद के बजाए सीधे जालौन पहुंचना होगा। वहीं रोडवेज बसों के एक्सप्रेसवे से होकर जाने में उन्हें करीब सात सौ रुपये का टोल देना होगा। ऐसे में किराया बढ़ाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- --
सुबह के समय नहीं कोई रोडवेज बस
औरैया से जालौन व जालौन से औरैया की तरफ आने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ही एक मात्र विकल्प है। इस रूट पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों व कर्मचारियों को परेशानी होगी। क्योंकि इस रूट पर सुबह आठ बजे तक कोई रोडवेज बस नहीं हैं। इससे वह खासे हैरान हैं।
-- -- -- --
किसान व आढ़ती भी परेशान
यमुना पुल बंद होने के बाद जालौन के किसान व आढ़ती ट्रैक्टर व निजी वाहनों से एक्सप्रेसवे होते हुए मंडी पहुंच रहे थे। इधर टोल प्रबंधन ने थ्रीव्हीलर वाहन व ट्रैक्टर पर भी टोल लेने की बात कही है। ऐसे में किसानों को जालौन होकर औरैया आने पर 50 रुपये से 420 रुपये तक टैक्स देना पड़ेगा। इससे व्यापार पर असर पड़ेगा। साथ ही मंडी तक पहुंचने वाला अनाज, सब्जियां, फल आदि भी महंगे होंगे। इसको लेकर किसान व आढ़ती परेशान हैं।
फोटो 8- वाहिद
सब्जी व फल का कारोबार करने वाले आढ़ती वाहिद का कहना है कि शेरगढ़ घाट स्थित पुल की मरम्मत के कारण एक माह के लिए वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। जिससे यमुना के उस पर से सब्जी व फल खरीदने आने वाले आढ़तियों ने फिलहाल काम बंद कर दिया है। जिससे इस कारोबार पर बहुत फर्क पड़ा है। इससे काफी नुकसान भी हो रहा है।
-- --
फोटो-9- प्रमोद कुमार
जालौन के कुठौंद क्षेत्र में यमुना किनारे स्थित गांव उमरी में तैनात शिक्षक प्रमोद कहते हैं कि एक्सप्रेसवे से जाने पर एक तरफ से सौ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। रोडवेज डिपो की बस है नहीं, शिक्षकों के लिए बहुत मुश्किल खड़ी हो गई है। यमुना किनारे स्थित गांव के शिक्षकों को बाइक से पुल पार कराए जाने की व्यवस्था कराई जाए। जिससे परेशानी दूर हो सके।
-- --
फोटो-10- आलोक चौधरी
औरैया-जालौन रोड पर बस का संचलन करने वाले बस मालिक आलोक चौधरी का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बस जालौन तक ले जाने में सवारियां नहीं मिलेंगी। जिससे बस का संचालन करना घाटे में रहेगा। इस वजह से इस रूट पर बस का संचालन नहीं करेंगे।
-- --
फोटो-11- सुदीप दुबे
न्यू बुंदेलखंड बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन उरई-औरैया के पदाधिकारी सुदीप दुबे कहते हैं कि कुठौंद होकर बस का संचालन कराया जा रहा था। इधर एकों गांव के पास बने कट को बंद कराया जा रहा है ऊपर से टोल भी लगेगा। ऐसे खर्चा निकालना भी मुश्किल पड़ेगा। इसलिए यमुना पुल मरम्मत होने तक बस का संचालन नदी के उस पार तक ही कराया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर संचालन नहीं होगा।
-- --
औरैया से जालौन की तरफ औरैया डिपो की एक बस सुबह 8 बजे संचालित है। जबकि औरैया के रहने वाले काफी लोग जालौन जिले में नौकरी करते हैं। इस वजह से खासकर शिक्षा विभाग के लोगों के लिए सुबह सात बजे बस शुरू कराए जाने की मांग की गई है। औरैया रोडवेज डिपो प्रशासन इसके लिए उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श कर रहा है। जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उसी अनुसार पालन किया जाएगा। वहीं टोल शुरू हो जाने से डिपो की बसों का किराया बढ़ाया जाना मजबूरी है।
- अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, औरैया।