{"_id":"f2f37740158adab84e1819ff2b69655e","slug":"open-million-scam-marked-950-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ का घोटाला खुला, 950 बिल चिन्हित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ का घोटाला खुला, 950 बिल चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में एक्सईएन स्तर से हो रही विभागीय कार्रवाई में अक्तूबर माह में ही तीन करोड़ का हेरफेर पकड़ में आया है। लेकिन विभाग पूरे खेल के मास्टर माइंड को चिंहित करने में सफल नहीं हुआ है। विभाग ने 950 बिजली बिलों को चिन्हित कर उन्हें दोबारा कंप्यूटर में अपलोड कराया है। अगले माह इस बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बिजली विभाग में अधिकारियों की सांठ-गांठ से किए गए करोड़ों रुपये के घोटाले के उजागर होते ही अब अधिकारी अपनी बला टालने को उपभोक्ताओं के सिर ठीकरा फोड़ने जा रहे हैं। एक्सईएन स्तर से की गई जांच में अब तक विभाग को सिर्फ अक्तूबर माह में ही 950 बिलों में तीन करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ में आई है।
इसके लिए विभाग ने सभी बिलों को फिर से कंप्यूटर में अपलोड करके उनसे ब्याज सहित वसूली किए जाने की तैयारी कर ली है। विभागीय अधिकारियों की माने तो जनवरी माह में ही उक्त उपभोक्ताओं को कम कराए गई धनराशि सहित बिल सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं जमा न करने वाले उपभोक्ता के कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने सुविधा शुल्क देकर अपना बिल कम कराया था वह विभाग की इस कार्रवाई से दोबारा शोषण के शिकार होंगे। पूरे प्रकरण में बिजली अधिकारी अभी तक इस घोटाले के मास्टर माइंड को चिंहित कर पाने में नाकाम साबित हुई है। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक करोड़ों रुपये डकारने वाले किसी भी अधिकारी के नाम का जिक्र तक नहीं किया गया है।
उपभोक्ताओं ने जिस भी तरीके से अपने बिल कम कराए हैं, वह न्याय संगत नहीं है। गलत तरीके से बिल को कम कराए जाने और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाना दोनों की अपराध हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के बिल अपलोड कर उनसे वसूली किए जाने की तैयारी कर ली गई है। जो भी उपभोक्ता बकाया जमा करने में आना कानी करेगा उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
पंकज शर्मा एक्सईएन, बिजली