{"_id":"15bdeefbd361347999b32c5713003ab7","slug":"open-all-the-way-to-the-devkali-power-sub-station-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकली सब स्टेशन के निर्माण की खुली राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकली सब स्टेशन के निर्माण की खुली राह
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की विद्युत आपूर्ति सुधार को सात साल से निर्माणाधीन पड़े 132 केवी देवकली विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराने को मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीद छोड़ चुके शहरवासियों को जल्द ही शहर की खस्ता हाल विद्युत व्यवस्था से छुटकारा मिलने की आस जग गई है।
विज्ञापन
यूपी पॉवर कारपोरेशन और कार्यदायी कंपनियों की रार के चलते सात साल से शहर के देवकली मंदिर के पास निर्माणाधीन पड़ा 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण अधर में लटका हुआ था।
विज्ञापन
एक माह पूर्व मुख्यमंत्री के सैफई आवास पर एमडी से लेकर पॉवर कारपोरेशन के डायरेक्टर तक मामला उठाया गया, लेकिन संतुष्ट जबाव न मिलने के चलते सब स्टेशन का निर्माण शुरूनहीं हो सका। इसके बावजूद विद्युत अधिकारियों ने उम्मीद नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना था कि जब तक देवकली सब स्टेशन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक शहर के लोगों की विद्युत समस्या दूर करना मील के पत्थर के समान है।
मंगलवार को बिधूना आए मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह से की गई अधिकारियों की गुहार आखिर रंग लाई। ऊर्जा सलाहकार श्री सिंह ने उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी कर सात माह में 132 केवी देवकली सब स्टेशन का निर्माण पूरा कराए जाने का अल्टीमेटम दे दिया है।
इस सब स्टेशन के बन जाने से औरैया शहर सहित आसपास के ढाई दर्जन ग्रामीणांचलों की विद्युत समस्या को स्थाई समाधान मिल जाएगा।
देवकली स्थित 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराए जाने को लेकर पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सात माह में काम पूरा होकर चालू हो जाएगा।- कृपाल सिंह, ऊर्जा सलाहकार, शासन)