{"_id":"68e6a100d4a1dd63d40aebfa","slug":"one-woman-consumed-poison-and-another-hanged-herself-due-to-domestic-dispute-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132761-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घरेलू कलह में एक महिला ने खाया जहर, दूसरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घरेलू कलह में एक महिला ने खाया जहर, दूसरी ने लगाया फंदा
Wed, 08 Oct 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा के अलग-अलग जगहों पर घरेलू कलह के चलते एक महिला ने जहर खा लिया जबकि दूसरी महिला ने फंदा लगा लिया। दोनों महिलाओं को परिजन सीएचसी ले गए। वहां, एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया जबकि दूसरी महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
कस्बा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अबरार की 32 वर्षीय पत्नी फरजाना ने बुधवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी जितेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी रेनू कुशवाहा ने घरेलू कलह से परेशान होकर बुधवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटक गई। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों की कमरे में नजर पहुंच गई। परिजन व मोहल्ले के लोगों ने खिड़की व दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा। बाद में उसे सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।