{"_id":"6827873beba426a6990e82c4","slug":"one-thousand-houses-did-not-get-water-in-the-morning-auraiya-news-c-211-1-aur1006-125991-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुबह एक हजार घरों को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुबह एक हजार घरों को नहीं मिला पानी
Sat, 17 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 17 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
औरैया। दयालपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह टंकी से पानी की सप्लाई छोड़े जाने पर वॉल्व एकाएक खुल गया। इससे हजारों लीटर पानी बह गया, वहीं एक हजार घरों में पानी नहीं पहुंच सका। इससे लोग परेशान हो गए।
शाम को नया वॉल्व लगाकर किसी तरह पानी छोड़ा गया। शहर के मोहल्ला दयालपुर में गुरुवार की दोपहर पानी की टंकी के लीकेज वॉल्व को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया। शाम तक इसे ठीक कर लिया गया।
शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई छोड़े जाने पर एकाएक वॉल्व खुल गया। इससे छोड़ा गया पानी मोहल्ले में जाने के बजाय वॉल्व से बाहर निकल गया। ऐसे में दयालपुर मोहल्ले के एक हजार घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर पालिका के कर्मी फिर से मौके पर पहुंचे। इसके बाद नया वॉल्व लगाना शुरू किया गया। शाम तक यह काम पूरा किया जा सका। जिसके बाद पानी की सप्लाई छोड़ी गई। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि लीकेज वॉल्व की जगह नया वॉल्व लगाया गया है। शाम को पानी की सप्लाई छोड़ दी गई है।