{"_id":"62868f8e7541db3cbd4caaae","slug":"one-killed-two-injured-in-bike-collision-auraiya-news-knp697740755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिडंत में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सुनील की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
सहार। बेला थाना क्षेत्र के पुर्वा तरा सहार में गुरुवार शाम दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर घायलों को सीएचसी सहार पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव रतनापुर निवासी पंकज (34) पुत्र प्रमोद कुमार अपनी बहन के घर कंचौसी क्षेत्र के ममरखापुर में गुरुवार शाम शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह पुर्वा तरा पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एरवाकटरा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी सुनील कुमार (39) पुत्र सरनाम सिंह मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि सुनील के साथ पीछे बाइक पर बैठा बरियारेमऊ गांव निवासी उमेश (25) पुत्र छेदालाल व दूसरी बाइक पर सवार पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होते देख आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी सहार पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती उमेश ने बताया कि मृतक सुनील उसका बहनोई है। जो दिल्ली पुलिस में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात हैं। वह दोनों किसी काम से गुरुवार शाम दिबियापुर से सहार जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर परिजनों के पहुंचने के बाद कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी बेला जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।