{"_id":"60c4f5c18ebc3e8ba77e55d5","slug":"one-died-in-accident-auraiya-news-knp633809295","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत-दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत-दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ककोर मार्ग पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकी दूसरी बाइक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार देर रात गांव वले का पुरवा निवासी कौशल (28) पुत्र खुशीलाल बाइक से ककोर जा रहा था। ककोर के नजदीक दखलीपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कौशल व दूसरी बाइक पर सवार दिबियापुर के चमरौआ निवासी शिवम कुमार व उसकी मां उर्मिला देवी बुरी तरह से घायल हो गए।
दुर्घटना होती देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान कौशल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उर्मिल व शिवम को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।