{"_id":"69628e6bd4a192ed56058fd8","slug":"one-and-a-half-year-old-child-falls-in-a-bucket-full-of-water-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1020-137598-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भरी बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भरी बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
Sat, 10 Jan 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक मासूम खेलते समय बाल्टी में सिर के बल गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। मासूम की मौत की खबर से परिजन बेहाल हो गए।
जनपद हमीरपुर के थाना जरिया निवासी धर्म सिंह देवरपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ढुलाई का काम करते हैं। शनिवार को वह काम पर गए थे। परिजन के अनुसार उनका डेढ़ साल का बच्चा शिवा वहीं झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। झोपड़ी के बाहर पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी, बच्चा खेलते-खेलते बाल्टी तक पहुंच गया। खड़े होने के प्रयास में सिर के बल वह बाल्टी में गिर गया।
परिजन बच्चे को बाहर निकालकर औरैया के जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे पहले सीपीआर दिया, पर उसके अंदर कोई हरकत नहीं हुई। इस पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और शव लेकर वापस चले गए।