{"_id":"68a4ca84fa06e1130409b619","slug":"on-receiving-information-about-firing-forces-from-many-police-stations-rushed-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130318-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोली चलने की सूचना पर दौड़ी कई थानों की फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोली चलने की सूचना पर दौड़ी कई थानों की फोर्स
Wed, 20 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सारी में देर रात गोली चलने की सूचना पर लोग घरों के बाहर निकल आए। सूचना पर सहायल समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद छानबीन की। पुलिस को मौके से गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
गांव सारी में मंगलवार रात करीब 11 बजे फायरिंग की सूचना पर गांव में खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर आ गए। जानकारी पर सीओ अशोक कुमार सिंह, दिबियापुर, बेला, सहार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
वहां 10 लोगों ने कई राउंड गोली चलने की बात कही। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताए गए स्थान पर जांच की। खेतों में भी घुसकर जांच की गई। इसी दौरान हलचल होने पर दोनों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी की। पास में पहुंचने पर वहां दो मवेशी मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे गांव में छानबीन की, लेकिन एक भी खोखा नहीं बरामद हुआ, न ही गोली चलने का कोई साक्ष्य मिला। सहायल थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गांव में बदमाशों द्वारा कई राउंड गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर कई घंटे तक जांच की, लेकिन वहां कोई भी साक्ष्य नहीं मिला।