Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old woman beaten for refusing to compromise in dowry death case

Auraiya News: दहेज हत्या में समझौते न करने पर वद्धा को पीटा

Thu, 18 Sep 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 18 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Old woman beaten for refusing to compromise in dowry death case
फोटो-18एयूआरपी27- सीएचसी में भर्ती वृद्ध महिला। संवाद
दिबियापुर। साले ने बहनोई और उसके साथियों पर दहेज हत्या में समझौता न करने पर वृद्ध मां को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस आरोपी बहनोई को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ ने महिला के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

घसा का पुरवा निवासी पिंकू कुमार पुत्र रामशंकर यादव ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह पत्नी विनीता व बच्चों के साथ कंचौसी में रहता है। पिता 17 सितंबर की शाम 4 बजे ट्रेन से बड़ी बहन पिंकी निवासी गुलाबपुरा, बकेवर के घर गए थे। घसा का पुर्वा में वृद्ध मां लक्ष्मी देवी (55) अकेली थीं। आरोप है कि रात लगभग 1.30 बजे बहनोई अवनीश यादव निवासी फफूंद साथियों के साथ घर आया। उसने वृद्ध मां के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

गांववालों के आने पर वह धमकी देते हुए भाग गया। सूचना पर वह घर पहुंचा और घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने मां के बयान दर्ज किए। प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज कंचौसी ने गांव जाकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला एक दहेज हत्या में समझौते करने के दबाव बनाने से जुड़ा है। बहनोई को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि पिंकू की छोटी बहन रिंकी की शादी 2022 में अवनीश यादव पुत्र सुखवीर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में रिंकी की मौत हुई थी। मामले में अवनीश व सास आदि के खिलाफ फफूंद थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इसमे अवनीश व उसकी मां जेल गई थी। एक महीना पहले अवनीश जेल से छूटकर आया। आरोप है कि अवनीश ने समझौता का दबाव बनाया। न मानने पर 17 सितंबर की रात मां के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed