फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   old man dead due to covid

वृद्ध की मौत, 15 नए संक्रमित

Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
old man dead due to covid
औरैया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मंगलवार को एक वृद्धा की मौत हो गई, 15 नए संक्रमित मिले। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सैफई अस्पताल में भर्ती शहर के मोहल्ला बदनपुर ब्रह्मनगर निवासी 70 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। वृद्ध को 24 अक्तूबर को सैफई रेफर किया गया था। एक स्वास्थकर्मी समेत 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक 2936 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 14 मरीजों के ठीक होने से जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 2707 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 188 हो गए हैं। सैफई लैब से 3280 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में नौ संक्रमित मरीज भर्ती हैं। 148 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मंगलवार को जिले में दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 53 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed