{"_id":"c527349fb19f85a1098c0c62bf3ab6e4","slug":"ohe-for-maintenance-train-wheels-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई रखरखाव के चलते ट्रेनों के पहिए जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई रखरखाव के चलते ट्रेनों के पहिए जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे स्टेशन पाता और अछल्दा के मध्य पावर ब्लाक होने के कारण अप एवं डाउन रेलमार्ग पर रेल यातायात एक- एक घंटे तक ठप रहा। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। भीषण गर्मी में रेलयात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों के यात्री पीने के पानी के लिए भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग पर अप एवं डाउन ट्रैक की ओएचई लाइनों का नियमित मेंटीनेंस का काम किया जाना था। इसके लिए दोनों रूटों पर पावर ब्लाक की डिमांड की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को अप रेलवे ट्रैक के लिए अपरान्ह 1.10 बजे से 2.10 बजे तक का पावर ब्लाक दिया गया। इस बीच अप लाइन की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। फफूंद रेलवे स्टेशन पर इस दौरान मगध एक्सप्रेस एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस खड़ी रही। वहीं डाउन लाइन पर अपरान्ह 2.50 से 3.45 तक के बीच पावर ब्लाक रहा।
विज्ञापन
इस दौरान डाउन मार्ग की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनें जहां की तहां रुकने से यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यात्री बार बार ट्रेन के ड्राइवर एवं गार्ड से ट्रेन चलाने के मिन्नतें करते दिखाई दिए।