{"_id":"858071ca6cd8654652d8f173ba7c1f10","slug":"ohe-engine-complicating-gorakhdham-and-rewa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखधाम व रीवा के इंजन से उलझी ओएचई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखधाम व रीवा के इंजन से उलझी ओएचई
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की ओर जा रही एक्सप्रेस के इंजन से उलझकर ओएचई लाइन टूटने से दिल्ली हावड़ा डाउन रेलमार्ग चार घंटों तक बंद रहा। कई यात्री ट्रेनें जहां की तहां रुक गईं। बुधवार शाम तक दिल्ली हावड़ा डाउन रेलमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। ट्रेनों के इंजन का पैंटो गिराकर कासन की गति से निकलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को कंचौसी एवं झींझक रेलवे स्टेशनों के मध्य ओएचई टीम ने मेंटीनेंस का काम किया था। आटो टेंशन डिवाइस एवं बेलेंस वेट बदलकर नया डाला गया था।
मंगलवार रात तीन बजे दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डीजल इंजन वाली ट्रेन 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस निकली तो कंचौसी रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे खंभा संख्या 1090/2 की डाउन लाइन की ओएचई चकरी से उतरकर इंजन से उलझकर टूट गई।
विज्ञापन
अभी रेल अधिकारी कुछ समझ पाते तब तक एक और ट्रेन 12428 रीवा एक्सप्रेस गुजरी। रीवा एक्सप्रेस के इंजन के पैंटो से ओएचई का तार उलझ गया।
बताते हैं कि पैंटो से फंसा तार लगभग एक किलोमीटर आगे तक उलझा चला गया। डाउन लाइन की ओएचई लाइन टूटते ही लगभग सवा तीन बजे ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
कंचौसी से इटावा के बीच विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंधवा, शियाल्दा, संगम, ऊंचाहार, फरक्का, कोलकाता आनंद विहार, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।
आननफानन फफूंद रेलवे स्टेशन से ओएचई स्टाफ को मौके पर भेजा गया। सुबह सवा सात बजे वैकल्पिक रूप से ट्रेनों को निकाला जाना प्रारंभ किया गया।
ट्रेनों के ड्राइवरों को आदेश दिए गए कि वे ओएचई लाइन टूटने से प्रभावित क्षेत्र के बीच इंजन के ऊपर लगा पैंटो गिराकर कासन की गति से ट्रेन को आगे बढ़ाएं। दोपहर तक इसी तरीके से ट्रेनों को आगे रवाना किया जाता रहा।
सीनियर इलेक्ट्रिकल डिवीजनल इंजीनियर इलाहाबाद, एई इटावा, आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार समेत अन्य स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
समाचार लिखे जाने तक डाउन रेलमार्ग पूरी तरह से बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार रेलवे कंट्रोल से ब्लाक मिलने के बाद ओएचई को दुरुस्त तक रेलमार्ग बहाल कर लिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि देर शाम तक रेल यातायात पूरी तरह से बहाल हो जाएगा।
डाउन मार्ग पर ट्रेनें पहुंची लेट, यात्री हलकान- दिबियापुर ( औरैया )। चार घंटे तक डाउन रेल मार्ग पूरी तरह से ठप होने एवं बाद में बाधित होने के कारण ट्रेनें विलंब से चलीं। इसके चलते यात्री खासे परेशान रहे।
महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे, ऊंचाहार डेढ़ घंटा, संगम एक्सप्रेस दो घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे देरी से पहुंची। इसके साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। गोमती एवं तूफान एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची।