{"_id":"a5ab7a0cc84231eb70564e273916fd02","slug":"oh-this-summer-mercury-exceeded-38-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ, ये गर्मी: पारा 38 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ, ये गर्मी: पारा 38 के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल के शुरूआती दौर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पारा 38 को पार कर गया। सुबह से जहां सूरज की तपिश से लोगों का जीना मोहाल हो गया। तन झुलसाने वाली धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा देखा गया।
विज्ञापन
गर्मी से आम जन मानस त्रस्त रहा। गर्मी से बचाव करने के लिए जनमानस छाया की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।
अप्रैल की शुरुआत में सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। गर्मी के चलते लोग परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप का कहर शुरु हो जाता है।
धूप से बचने को लोग विभिन्न प्रकार के जतन कर रहे हैं, लेकिन वह अभी से नाकाफी साबित हो रहे हैं। मई-जून में क्या होगा, यह सोचकर लोग परेशान दिख रहे हैं। गर्मी के चलते आमजन घराें में दुबकने को मजबूर हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दे रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने को कम से कम धूप में निकला जाए। वहीं खाने पीने की चीजों पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बच्चों को ताजी चीज खिलाने की सलाह दी है। डा. अरुण तिवारी, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन