फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ofiicers reached cow shelter

गोशाला पहुंचे अधिकारी, गंदगी देख जताई नाराजगी

Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
ofiicers reached cow shelter
सेवादार को दिशा निर्देश देते गोशाला में पहुंचे अधिकारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। जैतापुर गोशाला में अधिकारियों के पहुंचने से पहले सेवादारों और एनजीओ संचालक ने परिसर में पड़े मृत गोवंशों को हट दिया। निरीक्षण के लिए पहुंचे सीडीओ को एक भी गोवंश मृत नहीं मिला। गंदगी और अव्यवस्था देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सेवादार को चेतावनी दी। प्रधान को भी समय-समय पर गोशाला का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतापुर के मजरा मिर्जापुर में गोशाला गोवंश मर रहे हैं। शवों को कुत्ते नोचकर खा रहे थे। इस पर खबर प्रकाशित होने पर अधिकारियों की नींद टूटी। मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक एक के बाद एक कई अधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने से पहले सेवादारों और गोशाला के एनजीओ संचालक ने मृत गोवंशों को हटा दिया। सुबह सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी के साथ गोशाला पहुंचे। जहां उन्हें मृत गोवंश तो नहीं मिले, लेकिन गोशाला परिसर में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था मिली।
विज्ञापन

जिस पर सीडीओ ने सेवादार और एनजीओ संचालक को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। वहीं मौके पर पहुंचे प्रधान अभिषेक यादव को भी निर्देशित किया कि वह समय-समय पर गोशाला का निरीक्षण करते रहें। गोशाला के संचालन में उनकी भी जिम्मेदारी है। यदि कोई गोवंश मरता है तो प्रधान भी जिम्मेदार होगा। सीडीओ ने बताया कि गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा है। एक भी पशु बीमार नहीं मिला है। वहीं दोपहर बाद नायब तहसीलदार ने भी गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंशों की कराई गिनती
गोशाला के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां मौजूद गोवंशों की गिनती कराई। जिसमें उन्हें 327 गोवंश मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में मौजूद गोवंशों की संख्या 450 थी। सेवादार और एनजीओ संचालक द्वारा अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed