फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officers investigate, repair of Bundelkhand Expressway started

Auraiya News: अफसरों ने की जांच, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की मरम्मत शुरू

Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Officers investigate, repair of Bundelkhand Expressway started
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बिचौलिया(अछल्दा) क्रासिंग के पुल ऊपरी हिस्से में दरार आने और नीचे से प्लास्टर गिरने की जांच करने के लिए मंगलवार दोपहर यूपीडा के अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने उपरी सतह के सड़क खोद कर जांच की और खामियां मिलने पर दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। फिलहाल किलोमीटर 269 से 271 के बीच आवागमन बंद है।
विज्ञापन

यूपीडा के अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम ने जांच की है। टीम ने पुल के नीचे और ऊपरी हिस्से को बारीकी से चेक किया। मजदूरों को बुलाकर टीम ने पुल के ऊपरी हिस्से को काफी दूर तक खोदवा कर सड़क की गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही कुछ नमूने भी एकत्र किए। हालांकि इस दौरान यूपीडा के अधिकारी कुछ भी कहने से कतराते रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। अभी जहां पर काम चल रहा है, वहां से रूट डायवर्ट है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अछल्दा रेलवे गेट नंबर 14 के पास बने पुल से एक ट्रक के गुजरते समय पुल के निचले हिस्से की सीमेंट की पर्त उखड़ कर डीएफसी ट्रैक पर गिरी थी। यहां पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने यूपीडा के एसओ किशन स्वरूप सिन्हा को जानकारी दी। इसके बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दरार आने की जानकारी पर प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। जांच करने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी थी। इसके बाद यूपीडा के कर्मचारियों ने किलोमीटर 269 से 271 के बीच बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। चित्रकूट से इटावा जाने वाले वाहन दूसरी लेन से गुजारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अखिलेश ने ट्वीट कर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए लिखा है कि भाजपा का भ्रष्टाचार से ऐसा करार है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार ही दरार है। आगे लिखा है कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास कार्य कराने के लिए भाजपा सरकार सपा को अपना सलाहाकर बनाए और ये सीखे कि ऐसा एक्सप्रेसवे कैसे बनाया जाता है। जहां भारी भरकम जहाज भी उतारे जा सकते हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है। इसमें भी तंज कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed