{"_id":"57361e364f1c1bb36b919e2e","slug":"officers-arrived-at-the-village-insensitive-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीन बिजली अफसर नहीं पहुंचे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीन बिजली अफसर नहीं पहुंचे गांव
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 14 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जमा ग्रामीण महिलाओं व परिजनों की भीड़
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर मुख्यालय के पास आजादपुर में हाई वोल्टेज करंट से हुए हादसे के दूसरे दिन कोई भी बिजली अधिकारी मृतक परिवार या घायलों का हालचाल लेने नही पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भी आक्रोश दिखाई दिया। हालांकि तहसीलदार रामनयन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का शेरगढ़ घाट पर दाह संस्कार किया गया।
भाग्यनगर ब्लाक के गांव आजादपुर में 12 मई की दोपहर एचटी लाइन का तार एलटी लाइन के तार पर गिर जाने से पूरे गांव के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट लगने से 32 साल के युवक राजेंद्र पुत्र भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। राजेंद्र के परिवार में छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। ऐसे में उनके भरण-पोषण पर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि घटना की जानकारी होने के गाइ तहसीलदार सदर रामनयन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद कराए जाने का आश्वासन दिया। वहीं इस प्रकरण में बिजली अधिकारियों की संवेदनहीनता भी सामने आई। आजादपुर में घटना के 48 घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी परिवार को संवेदना जताने मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उधर इटावा से पोस्टमार्टम के बाद शव का शुक्रवार की दोपहर शेरगढ़ घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छाया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद भी नही बदली जर्जर ओसीबी
हादसे के बाद तो हर कोई सुधर जाता है, मगर बिजली विभाग की अभी भी नहीं चेत रहा है। हादसा होने के बाद भी जर्जर ओसीबी मशीन को नही बदला गया। उसी से अन्य गांव की बिजली चलाई जा रही है। विभाग एक्सईएन मीटर के छुट्टी पर होने की बात कहकर फिलहाल अपनी बला टालता दिख रहा है।
गांव में बिजली करंट से हुई मौत से लोगों में आक्रोश को देखते हुए फिलहाल वहां नहीं गया हूं। मामला ठंडा होने पर परिवार के लोगों से जाकर अवश्य मिलूंगा। फिलहाल विभाग की ओर से जो भी उनके हित में लाभ मुहैया कराया जा सकता है। उसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विवेक खरे, जेई, बिजली विभाग