फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nutrition month and healthy India campaign will run till October 2

Auraiya News: दो अक्तूबर तक चलेगा पोषण माह व स्वस्थ भारत अभियान

Tue, 16 Sep 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nutrition month and healthy India campaign will run till October 2
ककोर। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व स्वच्छता ही सेवा के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक कार्यक्रम होंगे। यह अभियान राष्ट्रीय पोषण माह सेवा पखवाड़ा व स्वस्थ भारत अभियान से जुड़ा है। इनका आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने मानस सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि जिलेभर में स्वच्छता रैलियां, पोषण जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं व सामुदायिक श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। जनपद के समस्त ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ व स्वस्थ पांच गांव चुने जाएंगे। इनको 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर ससीडीओ, सीएमओ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
अभियान के मुख्य उद्देश्य
महिलाओं व बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करना, परिवारों में स्वच्छ व स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, जन-जन तक स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाना है।
---
गांव स्तर पर प्रमुख गतिविधियां
स्वच्छता रैली में बच्चों व ग्रामवासियों की सहभागिता। पोषण परामर्श शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, हाथ धोने और स्वच्छता की आदतों का प्रदर्शन, सामुदायिक श्रमदान, पोषण वाटिका अभियान, दिसावर कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed