{"_id":"6452b406cc1efdf5030bd78f","slug":"number-of-four-corona-infected-reached-126-auraiya-news-c-12-1-214646-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार कोरोना संक्रमित मिले संख्या 126 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार कोरोना संक्रमित मिले संख्या 126 पहुंची
Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
औैरैया। जिले में पिछले दो दिनों से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बाद बुधवार को फिर से चार मामले पॉजिटिव पाए गए। इसके चलते अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। वहीं लोग सब कुछ जानते व समझते हुए भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, अस्पतालों में मौसम के बदलाव के बाद बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं।
बुधवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में चार मामले पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को आई कोरोना पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट में दो मामले सदर विकास खंड के, एक सहार और एक अजीतमल तहसील में संक्रमित पाया गया है। बताया कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी खुद ही तय करनी होगी।
सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए मुंह पर मॉस्क लगाना और हाथों को सेनिटाइजर से स्वच्छ रखना जरूरी है। सीएमओ ने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। जिससे जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ शून्य हो सके।