{"_id":"6250740594124d6d4f5b7b4d","slug":"nuksaan-aag-kisaan-auraiya-news-knp690113826","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से साढ़े तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से साढ़े तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 16- आग लगने की जानकारी पर मौके पर किसानों से पूछताछ कर जांच पड़ताल करते कोतवाली प्रभा?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जौंरा में खेत में लगी आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
जौंरा में शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रामपाल सिंह के खेत पर कटाई के दौरान गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जब तक मौके पर मौजूद किसान व कटाई करने वाले कुछ समझ पाते, हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। यह देख आसपास खेतों में मौजूद किसान व आग बुझाने को दौड़े।
इसी बीच फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक आग से रामपाल के साथ-साथ पड़ोस में स्थित सोमवती के खेत की भी गेहूं की फसल जल गई। जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सही आकलन लेखपाल करेगा। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।