{"_id":"61fc215701bba56f801fcd82","slug":"ntpc-is-buzzing-with-foreign-guests-auraiya-news-knp6787125152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मेहमानों से गुलजार है एनटीपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी मेहमानों से गुलजार है एनटीपीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। विदेशी महमानों की दस्तक से इन दिनों एनटीपीसी में रौनक बढ़ गई है। करीब एक माह की लंबी यात्रा करके यहां आए साइबेरियन पक्षी तालाबों के आसपास अठखेलियां कर रहे हैं। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से परिसर में बने तालाबों का सौंदर्य बढ़ गया है। इन्हें देखने के लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ कर्मचारी व अन्य लोग भी पहुंच रहे हैं।
साइबेरिया और यूरोप से से हजारों पक्षी यमुना, चंबल से लगे इलाके में प्रवास करने आते हैं। काफी संख्या में पक्षी एनटीपीसी के तालाबों के आसपास प्रवास के लिए पहुंच रहे हैं। कर्मचारी बताते हैं कि यह पक्षी दिसंबर माह से आने शुरू हो जाते हैं और परिसर के तालाब में डेरा डाल देते हैं। ये पक्षी करीब तीन महीने तक यहां प्रवास करते हैं। गर्मी की मौसम की आहट होते ही अपने देश के लिए लंबी उड़ान भरते हैं।
सूरज की किरणें निकलने से पहले ही साइबेरियन पक्षी जल में डुबकी लगाते और उड़ते देखे जा सकते हैं। ये पक्षी यहां प्रजनन के लिए आते हैं। बच्चों के उड़ने लायक होने तक वे यहां रहते हैं। फरवरी में यह लौट जाते हैं। साइबेरियन पक्षी यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा समेत जिले के अन्य अधिकारी यहां पक्षियों के कलरव और अठखेलियां देखने आए थे।