फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   now kcc form online

अब घर बैठे केसीसी के लिए कीजिए आवेदन

Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
now kcc form online
औरैया। अब सम्मान निधि पाने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए अधिकारियों और बैंकों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वह प्रदेश सरकार के कृषि पोर्टल पर केसीसी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 के अंतरिम बजट में दो हेक्टेयर तक के जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से लागू हुई थी। मार्च 2019 तक किसानों के खातों में 2000 रुपये की पहली किस्त भेजे जाने का प्रावधान किया गया। हालांकि इसी बीच चुनाव के कारण योजना के तहत धनराशि भेजने का काम रुक गया। चुनाव बाद केंद्र सरकार ने सभी किसानों को इसमें शामिल करने का प्रावधान कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को केसीसी बनवाने की सुविधा दी गई। लेकिन दो साल बाद भी ये सुविधा सभी किसानों को नहीं मिल सकी। अब प्रदेश सरकार ने कृषि पोर्टल पर ही सम्मान निधि पाने वाले किसानों को केसीसी के लिए आवेदन करने की सुविधा दी है। जिले में दो लाख 27 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है लेकिन एक लाख 17 हजार किसानों के पास ही केसीसी की सुविधा है। अब शेष किसानों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सम्मान निधि पाने वाले किसान केसीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पोर्टल पर जाना होगा। यहां किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद पीएम किसान केसीसी एप खुलेगा। इसमें आधार नंबर अंकित करने पर फार्म खुल जाएगा और ब्योरा देना होगा। इसी तरह आवेदन की स्थिति भी जांच सकेंगे।

वर्जन
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान अब केसीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अधिक से अधिक किसानों को केसीसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। - विजय कुमार, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed