{"_id":"62b9fcdbe838303a1528921e","slug":"now-allegations-of-disturbances-in-marriage-grant-auraiya-news-knp7046326178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शादी अनुदान में गड़बड़ी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शादी अनुदान में गड़बड़ी के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। समाज कल्याण विभाग में घोटाले के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन और अनुसूचित जाति अत्याचार मद में घोटाले के बाद एक और मामला सामने आया है। सोमवार को बिधूना के एक व्यक्ति ने शादी अनुदान में तीन वर्ष तक कई लाभार्थियों को गलत तरह से लाभ पहुंचा कर घोटाला किए जाने का आरोप लगा सीडीओ से शिकायत की है। सीडीओ ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
बिधूना कस्बे के लोहिया नगर निवासी शिवम ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2016 से 2019 के बीच समाज कल्याण विभाग में शादी अनुदान के नाम पर हेराफेरी की गई है। इसमें विभाग के कई लोगों के भी शामिल होने का आरोप है। सीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित वर्ष की पत्रावलियां तलब की गई हैं। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि समाज कल्याण विभाग में एक के बाद एक घोटाले निकल कर सामने आ रहे हैं। पिछले वर्ष दिसंबर माह में 558 वृद्धावस्था के लाभार्थियों के खाते बदल कर 65 लाख का घोटाला किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में चार तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारियों व तीन लिपिकों पर आरोप लगे थे। अभी इस मामले की जांच पूरी नहीं हुई है। इसके बाद अनुसूचित जाति अत्याचार मद में 25 लाख का घोटाला किए जाने के का मामला सामने आया। इसकी जांच अभी चल रही है। इसके बाद शादी अनुदान के मामले ने विभाग को फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है।