फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to Branch Managers Arrived

देरी से पहुंचे शाखा प्रबंधकों को नोटिस

Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
देरी से पहुंचे शाखा प्रबंधकों को नोटिस
देरी से पहुंचे शाखा प्रबंधकों को नोटिस Updated Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में शाखा प्रबंधकों के देरी से पहुंचने पर नाराज डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। दोबारा लापरवाही मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक जयराम ने विभागीय ऋण योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के लक्ष्यों को सभी बैंक से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने की बात कही। प्रत्येक माह की 20 तारीख तक सभी योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त उद्योग को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों के देरी से आने पर डीएम नाराज दिखे।
विज्ञापन

डीएम श्रीकांत मिश्रा ने उपायुक्त उद्योग एवं असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर को निर्देश दिए कि डीएम और एसपी की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में शीघ्र बैठक का आयोजन किया जाए। उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने बताया कि शासन द्वारा सभी सरकारी विभागों में क्रय की जाने वाली वस्तुओं की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जेम कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों, आपूर्तिकर्ताओं, सेवा प्रदाताओं को जेम पोर्टल में पंजीकरण कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed