{"_id":"65a1b1e019e77683050633e4","slug":"notice-to-40-hotel-and-dhaba-owners-on-shortcomings-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7467-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खामियों पर 40 होटल व ढाबा मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खामियों पर 40 होटल व ढाबा मालिकों को नोटिस
Sat, 13 Jan 2024 03:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 13- शहर स्थित एक होटल में पुलिस टीम के साथ जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा। संवाद
- राज्य महिला आयोग के निर्देश पर एएसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। होटलों व ढाबों में नियमों की अनदेखी कर नाबालिगों को कमरों की बुकिंग करने के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग के निर्देश पर अप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फायर व पुलिस की टीमों ने होटल और ढाबों में छापा मारा। नियमों की अनदेखी पर 40 संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा के नेतृत्व में जिले भर में संचालित होटल व ढाबों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने होटल व ढाबों के कमरों की जांच की। कमरों की बुकिंग का ब्योरा जांचा। जहां कई होटलों में न तो बुकिंग संबंधी कोई ब्योरा ही दिखाया जा सका। साथ ही फायर से एनओसी भी नहीं मिली।
इस दौरान पुलिस ने होटल व ढाबा संचालकों को नाबालिगों के आने पर बिना अभिभावकों की जानकारी के कमरा बुक न करने की हिदायत दी। अचानक से होटल व ढाबों पर छापेमारी होते देख संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि राज्य महिला आयोग की ओर से बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई है। इस दौरान अधिकांश होटल व ढाबा संचालकों के पास रजिस्ट्रेशन व फायर की एनओसी नहीं मिली। साथ ही बुकिंग से संबंधित कोई ब्योरा नहीं मिला है।
संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही किसी भी नाबालिग को कमरा देने से पहले उनके अभिभावकों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।