फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to 12 schools not giving details

Auraiya News: ब्योरा न देने वाले 12 विद्यालयों को नोटिस

Mon, 17 Apr 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 17 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Notice to 12 schools not giving details
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। यू डायस पर स्कूल के शिक्षकों व संसाधनों का ब्योरा अपलोड न करने वाले स्कूलों पर शिकंजा कसा गया है। बीएसए ने 12 विद्यालयों को लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए यू डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फार्मेशन सिस्टम) पर शिक्षकों, स्कूल संसाधनों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी शिक्षक जानकारी देने में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में शिक्षा निदेशक ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि औरैया, बिधूना व सहार विकास खंड के 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों व अन्य जानकारियों का ब्योरा अपलोड नहीं किया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सभी का अप्रैल माह का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed