Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officers will stop electricity theft

Auraiya News: बिजली चोरी पर रोक लगाएंगे नोडल अफसर

Mon, 16 Sep 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers will stop electricity theft
औरैया। बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के लखनऊ बैठे विभागीय अधिकारी सख्त हो गए है। समय-समय पर जांच और समीक्षा के लिए विभाग के दो बड़े अधिकारियों को जनपद का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह अधिकारी जिले में भ्रमण के दौरान पांच बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। साथ ही बिजली व्यवस्था की निगरानी और विश्लेषण करेंगे। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को 16 सितंबर तक का समय दिया गया है। दोनों नोडल अधिकारी बिजली चोरी पर अंकुश तो उपभोक्ताओं की सहूलियत पर काम करेंगे। समीक्षा की रिपोर्ट जिले की काफी कुछ बिजली व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उन जिलों में लगाया है। जहां अधिक बिजली समस्या, लाइनलॉस, ओवरलोड आदि कई समस्याएं देखने को मिल रही है। जिसमें औरैया जनपद भी शामिल है। जिले में मौजूद दो डिवीजनों के अलग-अलग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें औरैया डिवीजन के लिए अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) अनिल दुबे को विद्युत वितरण खंड औरैया और अधिशासी अभियंता (का.प्र. एवं प्रशासनिक) आशीष कुमार अग्रवाल को विद्युत वितरण खंड दिबियापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि जिले में भ्रमण के दौरान कंज्यूमर इंडेक्सिंग की स्थिति, बीपी 2023-24 के मापन, अनुबंध की स्थिति, नेवर पेड, अनपेड उपभोक्ताओं की स्थिति, भंडारण केंद्रों पर स्क्रैप निस्तारण, इंडेट्स के विरूद्ध सामग्री निर्गत करने की स्थिति, भंडार केंद्रों में टेस्टिंग तथा परिवर्तक कार्यशालाओं ट्रांसफार्मर रिपेयर एवं आवश्यक उपकरण का निरीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपनी है। नो जेई नगर नगर सुनील कुमार गौतम ने बताया कि औरैया डिवीजन के नोडल अधिकारी अनिल दुबे ने शनिवार को भ्रमण किया था। यहां सबकुछ ठीक पाया गया है। इन दिनों बेहतर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed