फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nodal officer seek report on water looging

निरीक्षण के दौरान गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी, अधिकारियों को फटकारा

Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
nodal officer seek report on water looging
मोहल्ला बनारसीदास में वृद्धा फूलनदेवी से समस्या पूछते नोडल अधिकारी अनिल कुमार, मौजूद डीएम सुनील - फोटो : AURAIYA
औरैया। नोडल अधिकारी ने रविवार को नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला बदनपुर व बनारसीदास वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर की सबसे गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन से रिपोर्ट तलब की। साथ ही मलिन बस्ती में कम्यूनिटी टायलेट व डूडा आवास न दिखने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/ प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश जलनिगम अनिल कुमार तृतीय ने बनारसीदास वार्ड स्थित मलिन बस्ती में बरसात में उफनाने वाले तालाब को देखा। मोहल्ले के लोगों से समस्याएं पूछीं। फूलन देवी ने बताया कि उससे अलग रहने वाले पुत्र के पास राशन कार्ड नहीं है। शौचालय न होने से खुले में शौच जाते हैं। नोडल अधिकारी ने मलिन बस्ती में कम्यूनिटी टायलेट व डूडा की ओर से किसी लाभार्थी को आवास दिए जाने की जानकारी मांगी। जिस पर पालिका ईओ ने बताया कि कम्यूनिटी टायलेट जगह न मिलने के कारण नहीं बनाया जा सका। डूडा आवास की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने पालिका ईओ को अनदेखी पर लताड़ भी लगाई। पालिका की ओर से जलभराव की समस्या के निदान के लिए बनाए गए 20 करोड़ के प्रस्ताव को दो टुकड़ों में बनाकर भेजने के निर्देश दिए। व्यापारी नेता राजकुमार सक्सेना, अखिलेश सक्सेना ने सदर तहसील के पास लबालब गंदगी से पटे नाले, नरायनपुर में अंडरग्राउंड पड़ी पुरानी पाइप लाइन के लीकेज होने से लगभग 50 घरों में दीवार दरकने, फर्श धंसने की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने डीएम को मोहल्लों में निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम सुनील कुमार, एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, नायब तहसीलदार पवन कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने ईओ व जेई को लगाई लताड़
निरीक्षण के बाद एडीएम रेखा एस चौहान ने मलिन बस्ती में कम्यूनिटी टायलेट न बनाए जाने को लेकर जेई पीपी सिंह को लताड़ लगाई। कहा कि अति शीघ्र मलिन बस्ती में पड़ी सरकारी जगह पर कम्यूनिटी टायलेट बनवाएं। इसके अलावा ईओ बलवीर सिंह को अब तक दिए गए डूडा आवासों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जब कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए आता है तो सरकारी की योजनाओं के फलीभूत स्थिति को भी देखता है। लेकिन पालिका की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed