{"_id":"610ec90d8ebc3e794e600809","slug":"no-vaccination-due-to-lac-of-doaj-auraiya-news-knp644930442","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लॉट बुक कर सेंटर पहुंचे लोग बिना टीकाकरण लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लॉट बुक कर सेंटर पहुंचे लोग बिना टीकाकरण लौटे
विज्ञापन
अछल्दा सीएचसी पर खाली पड़ा टीकाकरण सेंटर
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी से टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सिर्फ चार केंद्रों पर ही टीके लगाए गए। स्लॉट बुक होने के बाद पहुंचे लोगों को वैक्सीन न होने पर निराश होकर लौटना पड़ा। इस पर लाभार्थियों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। जिम्मेदारों का कहना है कि वैक्सीन मिलने पर ही टीकाकरण अभियान चलेगा।
शुक्रवार शाम को जिले में मात्र 500 वैक्सीन बचीं थी। इससे शनिवार को 50 और 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय, बनारसीदास और एक ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया गया।
जबकि अन्य सभी सेंटर वैक्सीन न होने के कारण बंद कर दिए गए। शनिवार शाम तक इन चार सेंटरों पर 478 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। अन्य लाभार्र्थी घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए। अब तक टीकाकरण कराने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या तीन लाख 27 हजार है। इसमें दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 49174 है।
विज्ञापन
बेला स्थित सीएचसी पर टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लाभार्थी पहुंचे। टीकाकरण न होने पर शालिनी, हृदयेश ने बताया कि स्लॉट बुक कर वह टीकाकरण कराने आए थे। कई लाभार्थी निराश लौट रहे हैं। कब टीकाकरण होगा, इसकी जानकारी भी अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं दे सका। सीएमएस डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि वैक्सीन न मिलने के कारण समस्या है।
अछल्दा सीएचसी में टीकाकरण कक्ष खुला था। लेकिन किसी स्वास्थ्य कर्मी के न होने से लोगों ने स्वास्थ्य कर्मी का इंतजार किया। आधे घंटे के इंतजार के बाद कर्मचारी के न पहुंचने पर लाभार्थियों ने जानकारी की तो उन्हें पता चला कि वैक्सीन नहीं है। टीकाकरण कब शुरू होगा, यह कोई नहीं बता सका।
शहर स्थित 50 शय्या अस्पताल में टीकाकरण सेंटर खुला था। यहां दोपहर 12 बजे तक भीड़ देखने को मिली। इसके बाद वैक्सीन न होने की जानकारी पर लाभार्थियों की संख्या कम हो गई। 12 बजे के बाद पहुंचे लाभार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। टीकाकर्मी रूबी ने बताया कि दोपहर तीन बजे से सेंटर पर 150 से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को सिर्फ चार केंद्र खुले रहे। अब जिले में वैक्सीन नहीं है। टीकाकरण अभियान अब वैक्सीन मिलने पर ही संचालित होगा। यदि वैक्सीन नहीं मिली तो सभी सेंटर बंद रहेंगे। - डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी